छत्तीसगढ़ी विशेषण || Chhattisgarhi Visheshan || Chhattisgarhi Adjective
परिभाषा – संज्ञा सर्वनाम की विशेषता बताने वाली शब्द को विशेषण कहते हैं जिसकी विषेशता बताई जाती है उन्हें विशेष्य कहते है ।
• छत्तीसगढ़ी में विशेषण संज्ञाओं के लिंग वचन से अनिवार्यता प्रभावित नहीं होते ।
जैसे – सुघ्घर बाबु , सुघ्घर नोनी , सुघ्घर नोनी मन ।
किंतु अकारांत विशेषण स्त्रीलिंग के साथ प्रयोग होने पर बदल जाते हैं –
जैसे – मोटला टुरा , मोटली टुरी , करिया-कारी ।
छत्तीसगढ़ी विशेषण के प्रकार
1. गुणवाचक विशेषण
• संज्ञा और सर्वनाम शब्द के गुण दोष का बोध कराने वाले शब्द को गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं ।
जैसे – सादा , तात , जुड, सीधवा, जुनना , नवा, टेडगा, सुघ्घर ।
क . कालवाचक – नवा , जुन्ना, अगीत, पछीत
ख . आकारकवाचक – चेपटा, चरकोनिया, टेडगा, गोलवा, छोट, छोटे, छोटका, छोटकी, चाकर, चकरी, उसार, लाम, लामा, लम्मा, बड़, बड़का, बड़े ।
ग . रंगवाचक – करिया, कारी , पिंवरा , हरिहर , लाली, ओग्गर , धौरा धौरी , पंडरा , पंडरी
घ . दशावाचक – अलाल, दूबर, पातर, टघले, सुक्खा, गील, हरु , बने बने , करु, तात , तीपत।
ङ . दिशा वाचक – उत्ती ( पुर्व) , बुडती (पस्चिम), रक्सहु ( दक्षिण) , भंडार (उत्तर), डेरी ( बांया) , जेवनी ( दांया) ।
च . स्थान वाचक – ऊंच, नीच खाल्हे, पहाड़ी , मैदानी।
छ . स्वभाव वाचक – सिधवा , लबरा , दोखहा, मटमटहा, मुचमुचहा, अप्पत , गिजगिजहा ।
अन्य – बने , नंगद, सिरतों, सिरतोन, घिनहा ।
2 .संख्यावाचक विशेषण
• जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम के संख्या सम्बन्धी विषेशता का बोध करते है उसे संख्यावाचक विशेषण कहते है ।
जैसे – एक, दु, तीन, सात
• इनमें और प्रत्यय लगाकर निश्चिता प्रदान की जाती है।
जैसे – एको, दुओ, दुनो, तीन्नो, सातों, आठो ।
• संख्या के अंश निम्न प्रकार कर पाए जाते हैं –
जैसे – पाव, आधा, पौन, सवा, डेढ़, अढ़ ई, अउठ ।
संख्या वाचक विशेषण के प्रकार
क. अनिश्चित संख्यावाचक हेतु
• अनिश्चित संख्या दर्शाने के लिए एकन, अकन, एक, अक, आदि लगाते हैं ।
जैसे – पांच एकन ( लगभग पांच )
कोरी अकन ( लगभग बीस )
दसेक ( दस के लगभग)
ख. निश्चित संख्यावाचक हेतु
• निश्चित संख्या दर्शाने के लिए ठन, ठी, ठो, ठिन, ठक, झन, झिन, आदि जोड़ते हैं।
जैसे – एक ठी पेन , दु ठन आमा।
• झन झिन का प्रयोग व्यक्तियों के संदर्भ में किया जाता है।
जैसे – दु झन मनखे, सात झन नोनी ।
g . ऋणात्मक संख्यावाचक हेतु
• इसमें ऋणात्मक संख्या के लिए कम का प्रयोग होता है ।
जैसे – एक कम चार कोरी ।
घ. समूह संख्यावाचक
• इसमें संख्याओं के समूह की ओर संकेत किया जाता है।
जैसे – कोरी , दरजन , सैकडा ।
ड. क्रम वाचक
• क्रम सूचक को दर्शाने के लिए नीचे दिए का वाक्य को ध्यान में रखें।
जैसे – पहिला, पहिलावंत, दूसरा दूसरावंत, तीसरा।
3. परिणाम वाचक विशेषण
• जिस विशेषण शब्द से परिणाम या मात्रा का बोध हो उसे परिणाम वाचक विशेषण कहते हैं।
जैसे – अउर , खुबे, थोरे, थोरिक, थोरकिन, थोरकुन, जमा, जम्मा, जम्मो, सब, सबों, सब्बो, ततका, जादा, आधा, निचट, थोरहे , अंजरी, मुठा, चुरुवा, बीता, पसर ।
• वजन या माप के आधार पर विशेषण
जैसे- काठा, खण्डी, गाडा, पईली।
परिणाम वाचक विशेषण के प्रकार –
ा.) निश्चित परिणाम वाचक –
छटाक भर घीव ,
पांच किलो चाउर,
दस टोला चांदी,
कुरा – एक कुरो मुर्गा ।
बटकी – बटकी भर बासी
चिमटी – एक चिमटी नून
मुठा – एक मुठा चाउर
b.) अनिश्चित परिणाम वाचक –
ढेर सारा मक्खन
kuchh पानी
kothi में अब्बड़ धान हावय
4. तुलनात्मक विशेषण
• जिस विशेषण शब्द से एक वस्तु के गुण, भाव की तुलना दूसरे वस्तु से हो उसे तुलनात्मक विशेषण कहते हैं।
• छत्तीसगढ़ी में तुलनात्मक विशेषण बनाने के लिए ले प्रत्यय का उपयोग ज्यादा होता है।
जैसे – ओकर ले बडका , सबों ले अच्छा ।
छत्तीसगढ़ी विशेषण सूची
नीचे कुछ सामान विश्लेषण एवं उसकी हिंदी अर्थ दिए जा रहे हैं
छत्तीसगढ़ी हिंदी
बने, नगंद, नगद – अच्छा
मझिला – मध्यम , मंझला
छोट, छोटे , छोटका – छोटा
नान , नान्हे, ननकी – छोटा
लाम , लामा, लम्मा – लंबा
चाकर , चकरा , उसार – चौडा
निचट – बिल्कुल
पीयर, पिंवरा, पेरा – पीला
करिआ , कारी – काला
पारा , धौरी, धौरी – धवल
उज्जर – उज्जवल
हरियर – हरा
लाल , लाली – लाल
तात, तिपत, तपत – ताता , तप्त
बुधियार , चतुरा – चतुर, बुद्धिमान
बहुत, बहुते, खुब, खुबी – बहुत, खूब
अघात , थोर, थोरे, चिटिका – थोड़ा
आखरी – अंतिम
सिरतो, सिरतोन – सच
बोझ, सोज्झ, सोज, सलख – सच
टांठ, टांट, पोट्ठ – मोटा
ढील, ढीलंग – ढीला
पातर, सपुर, महीन – पतला, महीन
पनियर – पतला
हरु, हलका – हल्का
गरु , भारी – वजन
आमट, अम्मट – खट्टा
मिठ्ठ, मीठ – मीठा
करु – कढवा
चुरपुर – चरपरा
कस्सा – कसैला
सीठ्ठा – सीठा
सुग्घर – सुघड
खिक्क, खिक्ख, अलकरहा – खराब
जमा, जम्मा, जम्मो – सब, सबो,
गजब, गंज, बढियन – बहुत
खर – खारा
जुड – सुस्त
गलियार – गरियार
चेम्मर – चिमड़
कचलोईया – कच्चा
खनहन – क्षीणहीन
छत्तीसगढ़ी विशेषनो का निर्माण

छत्तीसगढ़ी में ई, ए, हा,ऊ, उ, आ, औ, आऊ, आहु, रु, इया , उल, एला, ऐला, छुर, तुर, सुर आदि प्रत्यय लगाने से विशेषणों का निर्माण होता है –
ई – धरम (धरमी), पाप (पापी) , देस (देसी), बल (बली) , कपट (कपटी)
ए – भूख (भूखे) पियास (पियासे) भूल (भुले)
हा – रंग (रंगहा), मरकट (मरकटहा), सोन (सोनहा), गुर (गुरहा) , तेल(तेलहा), अम्मठ (अम्मटहा)
उआ, ओ, आ – घर ( घरोआ , घरो , घरउला )
ए, आउ, रू – घर ( घरु, घराऊ ) , मया (मयारु) , दुध (दुधारु)
इया/इहा – सहर (सहरिया), रतनपुर (रतनपुरिया)
इल, उल, एल, ऐला – निरोग (निरोगिल), चमक (चमकुल), बन(बनेला), गोबर (गोबरैला)
छुर,तुर,सुर – नुन (नुनछुर), गुर(गुरतुर), आमा (अमसुर)
संज्ञाओं के साथ विशेषण – गंवई असन, गंवई कस
सर्वनाम के साथ विशेषण – मोर, एसन, मोर असन, मोर कस
विशेषण के साथ विशेषण – बड़ एकन, बड़ अकन, बड़ कन, बड़ एक, बड़ अक, बड़ कुन, बड़किन
समान के अर्थ में – एसन, असन, अस, सन, कस, कसन ।
हमारी छत्तीसगढ़ी VYAKARAN
छत्तीसगढ़ी सर्वनाम || Chhattisgarhi Sarvanam
छत्तीसगढ़ी संज्ञा || Chhattisgarhi Sangya || Chhattisgarh Noun
छत्तीसगढ़ी वर्णमाला स्वर व्यंजन | Chhattisgarhi Bhasha Swar Yyanjan
Chhattisgarhi Rajbhsha Aayog Kya Hai || छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग
Fruit Names In Chhattisgarhi || छत्तीसगढ़ी भाषा में फलो के नाम
Chhattisgarhi Me Pakshiyo Ke Naam |पक्षियों के नाम-छत्तीसगढ़ी शब्दावली
पशुओं के नाम छत्तीसगढ़ी भाषा में || Pashuo Ke Nam Chhattisgarhi Bhasha Me
Vegetable Names In Chhattisgarhi || छत्तीसगढ़ी में सब्जियों के नाम
Chhattisgarhi Me Sharir Ke Angon Ke Naam|छत्तीसगढ़ी अंगों के नाम
Chhattisgarhi Rishte Naate Ke Naam Hindi/ENGLISH
150+ छत्तीसगढ़ी जनउला/पहेली || Chhattisgarhi Janaula
टॉप100 छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी || Chhattisgarhi Nacha Party
121+ CG Janula छत्त्तीसगढ़ कहावत/जनउला/अउ मुहावरा
छत्तीसगढ़ की भाषा ||16 CG Boli || Chhattisgarhi Bhasha
1001+ छत्तीसगढ़ी शब्दकोश || Chhattisgarhi Shabdkosh
छत्तीसगढ़ी कहानिया जो आपके दिल छू लेगी
Top 5+छत्तीसगढ़ी कहानी | cg kahani | cg story
10+ छत्तीसगढ़ी कहानी | cg kahani | chhattisgarhi kahani
1+ छत्तीसगढ़ी लोक कथा || chhattisgarhi lok katha
छत्तीसगढ़ी विशेषण || Chhattisgarhi Visheshan || Chhattisgarhi Sarvanam Aur Visheshan || Chhattisgarhi Vyakaran Visheshan Shabd Hindi || Chhattisgarhi Adjective || छत्तीसगढ़ी विशेषण के 2 उदाहरण || छत्तीसगढ़ी भाषा के विशेषण pdf ||