Godrej Group Companies List | गोदरेज कंपनी में क्या क्या बनता है?

Godrej Group Companies List

आज इस पोस्ट में हम Godrej Group Companies List के बारे में डिटेल्स में देखेंगे। गोदरेज ग्रुप की स्थापना 1897 में Ardeshir Godrej और Pirojsha Godrej ने की। इनका मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है, और इस ग्रुप को मैनेज गोदरेज परिवार द्वारा किया जाता है । गोदरेज ग्रुप आज के दौर में बहोत से सेक्टरों में काम कर रहा है Real estate, Consumer products, Industrial engineering, appliances, furniture, security, और agricultural product .

इसकी सहायक और असोसिएटेड कंपनियों में है Godrej Agrovet, Godrej consumer Product और Godrej Properties.

Godrej Group Companies List

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट (Godrej Consumer Products)

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट जो भारत में तेज़ी से आगे बढ़ने वाली कंपनियों में से एक है। यह कंपनी उपभोक्ता सामान कंपनी है जो घरेलू और पर्सनल केयर प्रोडक्ट का निर्माण और मार्केटिंग करती है। इनके प्रोडक्ट लिस्ट में शामिल है, हेयर कलर, साबुन, तरल डिटर्जेंट, और प्रसाधन सामग्री।

इनके साबुन ब्रांड में सिंथोल, गोदरेज नंबर 1, गोदरेज फेयर ग्लो, और गोदरेज शिकाकाई।

हेयर कलरेंट में  गोदरेज पाउडर हेयर डाई, रिन्यु, कलरसॉफ्ट,  इसके साथ ही डिटर्जेंट में शामिल है  लिक्किड डिटर्जेंट।

नाम गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट ( Godrej Consumer Product )
शुरुवात की तारीख 2001
मुख्य लोग अदि गोदरेज ( chairperson ) , सुधीर सीतापति (MD& CEO)
मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र
स्टॉक एक्सचेंज BSE : 532424 , NSE : GODREJCP
राजस्व ( Revenue ) ₹12,366 करोड ( वित्त वर्ष2022 )
कुल संपत्ति (Total Asset ) ₹16,134 करोड़ ( वित्त वर्ष2022 )
नेटवर्थ ₹11,555 करोड़ (वित्त वर्ष2022)
मालक Godrej Group
वेबसाइट godrejcp.com

 

गोदरेज एंड बॉयज (Godrej & Boyce)

गोदरेज एंड बॉयज इस कंपनी की शुरुवात 1897 में अर्देशिर गोदरेज ने मुंबई महाराष्ट्र में की। यह कंपनी गोदरेज ग्रुप की एक प्रमुख कंपनी है, जिसकी मौजूदगी 10 इंडस्ट्रीज में है जो Defence, Aerospace, clean energy, automotive और railways इनके लिए ब्रांडेड सामान बनाने का निर्माण करता है।

गोदरेज एंड बॉयस बिज़नेस यूनिट

  • गोदरेज एप्लायंसेज
  • गोदरेज कंस्ट्रक्शन
  • गोदरेज एयरोस्पेस
  • गोदरेज इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
  • गोदरेज लॉकिंग सॉल्यूशंस एंड सिस्टम्स
  • गोदरेज इंटेरियो
  • गोदरेज मटेरियल हैंडलिंग
  • गोदरेज लॉकिम मोटर्स
  • गोदरेज प्रिसिजन इंजीनियरिंग
  • गोदरेज सुरक्षा समाधान
  • गोदरेज स्टोरेज सॉल्यूशंस
  • गोदरेज वेंडिंग
  • गोदरेज इन्फोटेक

 

गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Godrej Industries Ltd)

गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शुरुवात 7 मार्च 1988 को हुई।यह एक केमिकल कंपनी है, जो Oleo chemicals और उनके डेरीवेटिव, थोक खाद्य तेल,कृषि रसायन, रियल स्टेट का  प्रबंधन और निवेश गतिविधयां देखती है। गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड यह गोदरेज ग्रुप की एक सहायक कंपनी है, जिसके चेयरमैन अदि गोदरेज है।

गोदरेज इंडस्ट्रीज के अंतर्गत व सहायक कंपनियां

  • गोदरेज केमिकल्स
  • गोदरेज एग्रोवेट
  • गोदरेज हाउसिंग
  • गोदरेज प्रॉपर्टीज
  • गोदरेज कंस्यूमर प्रोडक्ट
नाम गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड ( Godrej Industries Ltd)
शुरुवात की तारीख 1963
मुख्य लोग अदि गोदरेज ( Chairman ) , नादिर गोदरेज ( MD )
मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र
स्टॉक एक्सचेंज BSE : 500164 , NSE : GODREJIND
राजस्व ( Revenue ) ₹15,064 करोड ( वित्त वर्ष2022 )
कुल संपत्ति (Total Asset ) ₹34,047 करोड़ ( वित्त वर्ष2022 )
नेटवर्थ ₹7,126 करोड़ ( वित्त वर्ष2022 )
मालक Godrej Group
वेबसाइट www.godrej.com

 

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties)

गोदरेज प्रॉपर्टीज यह एक रियल स्टेट कंपनी है जिसे 1 जानेवारी 1990 को अदि गोदरेज ने शुरू किया। जिसका मुख्य ऑफिस मुंबई, महाराष्ट्र में है। गोदरेज प्रॉपर्टीज Residential buildings, Commercial complex और township का निर्माण करती है। कंपनी अभी ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिसका क्षेत्रफल 89.7 मिलियन वर्ग फुट से ज्यादा होने का अनुमान है।

नाम गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ( Godrej Properties Ltd)
शुरुवात की तारीख 1 जानेवारी 1990
मुख्य लोग अदि गोदरेज ( Chairman ) , गौरव पांडे ( MD )
मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र
स्टॉक एक्सचेंज BSE : 533150 , NSE : GODREJPROP
राजस्व ( Revenue ) ₹3,039 करोड ( वित्त वर्ष2023 )
कुल संपत्ति (Total Asset ) ₹17,803 करोड़ ( वित्त वर्ष2022 )
नेटवर्थ ₹8,675 करोड़ ( वित्त वर्ष2022 )
मालक Godrej Industries Ltd
वेबसाइट www.godrejproperties.com

 

गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (Godrej Agrovet)

गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है। जो कृषि बिज़नेस और पशु चारे की पैदावार को बढ़ाने वाले उत्पादों और किसानो की उत्पादकता को सुधारने का काम करती है। इस कंपनी के बागान गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा और तमिलनाडु में है।

गोदरेज एग्रोवेट कही तरह के बिज़नेस करती है जिनमे,

  • फसल संरक्षण (crop protection)
  • पशु चारा (Animal fodder)
  • ऑयल पाम (oil palm)
  • पोल्ट्री (Poultry)
  • डेयरी (dairy)
  • प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (processed foods)

 

नाम गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड ( Godrej Agrovet Ltd)
शुरुवात की तारीख 1897
मुख्य लोग नादिर गोदरेज ( Chairman ) , बलराम यादव ( MD )
मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र
स्टॉक एक्सचेंज BSE : 540743, NSE : GODREJAGRO
राजस्व ( Revenue ) ₹8,385 करोड ( वित्त वर्ष2022 )
कुल संपत्ति (Total Asset ) ₹5,583 करोड़ ( वित्त वर्ष2022 )
नेटवर्थ ₹2,268 करोड़ ( वित्त वर्ष2022 )
सहायक Astec LifeSciences
वेबसाइट www.godrejagrovet.com

 

गोदरेज इंफोटेक लिमिटेड (Godrej Infotech)

गोदरेज इंफोटेक लिमिटेड यह एक सॉफ्टवेयर कंपनी है। यह कंपनी Enterprise Application, Digital Transformation और Technology Solutions जैसी सर्विसेज प्रदान करती है। इस कंपनी  को 1999 में शुरू किया गया, जिसका मुख्य ऑफिस मुंबई, महाराष्ट्र में है। गोदरेज इंफोटेक लिमिटेड जिसे 2013 से पहेले यूरोपियन एक्ससिलेन्स मॉडल फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेट के नाम से जाना जाता था।

Read Also:- INOX Group Companies list

FAQ

गोदरेज कंपनी में क्या क्या बनता है?

गोदरेज कंपनी बहोत से सेक्टर में काम करती है। जिनमे Real estate, Consumer products, Industrial engineering, appliances, furniture, security, और agricultural product शामिल है।

गोदरेज का मालिक कौन है?

गोदरेज कंपनी का मालिक गोदरेज फॅमिली है।

2 thoughts on “Godrej Group Companies List | गोदरेज कंपनी में क्या क्या बनता है?”

Leave a Comment