INOX Group Companies list | आईनॉक्स इंडिया का मालिक कौन है?

INOX Group Companies list

आज इस आर्टिकल में हम Inox Group Companies list के बारे में देखेंगे। INOX Group जिसे जैन परिवार ने शुरू किया था। इनका कारोबार 90 सालो से भी पहेले शुरू हुआ था। सन 1920 में श्री सिद्धोमल जैन ने एक सफल कागज़ और अखबारी कागज़ का बिज़नेस शुरू किया था, जिसका नाम  सिद्धोमल एंड संस रखा।

सन 1960 में इनके बेटे देवेंद्र कुमार जैन ने व्यापारिक बिज़नेस से आगे बढ़ कर एक इंडस्ट्रियलिस्ट बनने का निर्णय लिया। इन्होने नेचुरल एयर को निकालने और बेचने के कारोबार में बड़ी संभावना देखि, क्यों के इन इंडस्ट्रियल गैस का व्यापक रूप से इस्पात, मैन्युफैक्चरिंग और स्वास्थ सेवा क्षेत्रों में  उपयोग किया जाता था। इन्होने इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 1963 में पुणे में की।

INOX Group Companies list

पीवीआर आईनॉक्स( PVR INOX )

PVR इंडिया में एक प्रमुख मल्टीप्लेक्स चैन है। जो देश में सिनेमा घरो के नेटवर्क को संचालन करता है। इसकी शुरुवात 1997 में हुई, जिसका मुख्यालय दिल्ली में वसंत विहार में है। PVR का पूरा नाम प्रिया विलेज रोड शो है। पीवीआर के देश भर में 1712 स्क्रीन है।

पीवीआर अपनी बेहतर सर्विसेस के लिए जाना जाता है, इनके मल्टीप्लेक्स में बैठने, शानदार साउंड और एक बड़ी स्क्रीन के साथ मूवी देखने का अलग ही अनुभव है।

 

नाम पीवीआर आईनॉक्स ( PVR INOX )
शुरुवात की तारीख 1997
मुख्य लोग अजय बिजली ( MD )
मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र
कुल संपत्ति ( Total Asset ) ₹16,427 करोड़ ( वित्त वर्ष2023 )
नेटवर्थ ₹1,304 करोड़ ( वित्त वर्ष2023 )
वेबसाइट www.pvrcinemas.com

 

आईनॉक्स लीज़र( INOX Leisure )

INOX Leisure और INOX Movies यह एक भारतीय मल्टीप्लेक्स श्रृंखला आधारित है। जिकी शुरुवात 1999 में मुंबई में हुई। यह INOX group का एक हिस्सा है। कंपनी ने 2002 में अपना पहेला चार स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स पुणे और वडोदरा से शुरू किया। और फिर 2004 में इसने गोवा, कोलकाता और मुंबई में भी अपना 4 स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू किया।

 

आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट( Inox Air Products )

इनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स एक भारतीय कंपनी है। जो हाई क्वालिटी वाले गैस के उत्पादन, डिलीवर और बंदरगाहों के क्षेत्र में विशेष जानकारी रखती है। यह कंपनी भारत में Oxygen, nitrogen, argon, hydrogen nitrous oxide और acetylene गैसों का सबसे बड़ा निर्माता है। इस कंपनी स्थापना 1963 में जैन परिवार ने महारष्ट्र के पुणे शहर, में इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन लिमिटेड के रूप में की। 1999 में एयर एंड केमिकल्स युएसए ने कंपनी में 50% हिसेदारी हासिल कर ली, फिर इसे INOX Air Products नाम दिया गया।

 

नाम इनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स ( Inox Air Products )
शुरुवात की तारीख 1963
मुख्य लोग पवन जैन, सिद्धार्थ जैन
मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र
स्टॉक एक्सचेंज BSE : 526534
राजस्व (Revenue) ₹1,558 करोड ( वित्त वर्ष2020 )
नेटवर्थ ₹859 करोड़ ( वित्त वर्ष2021 )
वेबसाइट inoxairproducts.com

 

गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स( Gujarat Fluorochemicals )

गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड यह एक केमिकल कंपनी है। जो कही प्रकार के उत्पादों के उत्पाद में लगी हुई है, यह कंपनी विशेष रूप से फ़्लोराइड, फ्लोरोकार्बन, विशेष प्रकार के पालीमियर्स और कुछ रसायनिक उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है।

गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स की स्थापना 1987 में हुई और इसका मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है।

यह कंपनी कही इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में काम करती है, रेफ्रिजरेट गैसों, क्लास्टिक सोडा, पॉलीटेट्राफ्लूओरोथीलीन, फ्लोरोपॉलिमर्स, फ्लोरोमोनोमर्स और संबद्ध गतिविधियों में लगी हुई है।

उत्पाद

  •  औद्योगिक गैसें
  •  रेफ्रिजरेटर
  •  रसायन
  •  फ्लोरोस्पेशलिटी
  •  फ्लोरोपॉलिमर
  •  नवीकरणीय ऊर्जा
नाम गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड ( Gujarat Fluorochemicals Limited )
शुरुवात की तारीख 1987
मुख्य लोग देवेंद्र कुमार जैन ( MD )
मुख्यालय रंजीतनगर, TQ घोघंबा, गुजरात
स्टॉक एक्सचेंज BSE : 500173 , NSE : FLUOROCHEM
राजस्व ( Revenue ) ₹5,803 करोड ( वित्त वर्ष2023 )
नेटवर्थ ₹1,328 करोड़ ( वित्त वर्ष2023 )
वेबसाइट  www.gfl.co.in

 

आईनॉक्स विंड( Inox Wind in hindi )

इनॉक्स विंड एक भारतीय कंपनी है, जो पवन ऊर्जा जैसी सर्विस देती है। इस कंपनी का मुख्य ऑफिस नॉएडा में है, और यह इनॉक्स ग्रुप की एक सहायक कंपनी है। इनॉक्स विंड पवन टरबाइन जेनरेट करती है और साइट अधिग्रहण, ढांचागत विकास, निर्माण , जैसे सेवा प्रदान करती है।

नाम इनॉक्स विंड ( Inox Wind )
शुरुवात की तारीख 2009
मुख्य लोग देवांश जैन ( Director )
मुख्यालय नोएडा, उतर प्रदेश
स्टॉक एक्सचेंज BSE : 539083 , NSE : INOXWIND
राजस्व ( Revenue ) ₹386 करोड ( वित्त वर्ष2023 )
कुल संपत्ति (Total Asset ) ₹4,720 करोड़ ( वित्त वर्ष2023 )
नेटवर्थ ₹348 करोड़ ( वित्त वर्ष2023 )
वेबसाइट www.inoxwind.com

 

Read also:- JK Group Companies list

FAQ

आईनॉक्स इंडिया का मालिक कौन है?

आईनॉक्स इंडिया के मालिक पवन कुमार जैन है।

आईनॉक्स इंडिया क्या करती है?

इनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स एक भारतीय कंपनी है। जो हाई क्वालिटी वाले गैस के उत्पादन, डिलीवर और बंदरगाहों के क्षेत्र में विशेष जानकारी रखती है। यह कंपनी भारत में इंडस्ट्रियल और मेडिकल गैसों का सबसे बड़ा निर्माता है।

भारत में कितने पीवीआर स्क्रीन हैं?

भारत में टोटल पीवीआर के देश 1712 स्क्रीन है।

 

1 thought on “INOX Group Companies list | आईनॉक्स इंडिया का मालिक कौन है?”

Leave a Comment