JBM Group Companies list

JBM Group Companies list

जेबीएम ग्रुप (JBM Group) एक भारतीय स्मॉलकैप समूह है, जिसका मार्किट कैप 11,619 करोड़ रूपये है। जेबीएम ग्रुप कही क्षेत्रों में कारोबार करता है, जिनमे ऑटो सिस्टम, ऑटोमोटिव प्रोडक्टस, इलेक्ट्रिक बसेस, EV चार्जिंग सिस्टम, नवीकरणीय ऊर्जा,क्रॉस कार बीम और पर्यावरण प्रबंधन जैसे बिज़नेस शामिल है। जेबीएम ग्रुप की स्थापना 1983 में हुई और इनका मुख्यालय गुडगाँव में स्थित है।

जेबीएम ग्रुप में मुख्य रूप से ऑटो कंपोनेंट डिवीज़न शामिल है, जो सम्मानित ग्राहकों को सेवाए प्रदान करता है जिनमे अशोक लीलैंड, बजाज ऑटो शामिल है। इस पोस्ट में हम JBM Group Companies list के बारे में डिटेल्स में जानेगे।

JBM Group Companies list

JBM Auto Ltd

जेबीएम ऑटो कंपोनेंट्स एंड सिस्टम यह कंपनी ऑटोमोटिव सेक्टर में कारोबार करती है, यह गुड़गांव,  हरयाणा में स्थित है। JBM ऑटो लिमिटेड का मुख्य उत्पादों में ट्रक और बसों को बदलने (Reconstruction) के लिए टूल्स, और डाय संबंधित उपकरण, और ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स शामिल है।

JBM ऑटो कंपोनेंट्स एंड सिस्टम के उत्पादन में शामिल है:

  • यह भारत में धातु निर्माण(Metal Fabrication) सिस्टम के सबसे बड़े निर्माता है।
  • भारत में तेज़ी से आगे बढ़ने वाले Skin panel का सबसे बड़ा निर्माता है।
  • कॉन्ट्रैक्ट निर्माण, BIW, चेसिस और सस्पेंशन सिस्टम, पेडल बॉक्स, ट्यूबलर उत्पाद और सुरक्षा महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स सहित ऑटो कंपोनेंट्स की व्यापक रेंज और और असेंबली।
  • 2 व्हीलर, 3 व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल, कृषि और कंस्ट्रक्शन उपकरण के साथ साथ सभी कमर्शियल क्षेत्रों के लिए एंड-टू-एंड समाधान देने वाला।
  • बहोत से एप्लीकेशन में इस्तेमाल किए जाने वाले 3,000 से अधिक Robots के साथ अत्यधिक स्वचालित वैश्विक विनिर्माण सुविधाएं
  • ठंडी और गर्म स्टैम्पिंग, एल्युमीनियम स्टैम्पिंग, सीएमटी वेल्डिंग, रोल फॉर्मिंग, लेजर वेल्डिंग, लेजर कटिंग सहित कई वर्ग के तकनी में यह सर्वश्रेष्ठ हैं।
  • अत्याधुनिक ED कोटिंग, पाउडर कोटिंग और जिंक प्लेटिंग HR पेंटिंग, ट्राई निकेल क्रोम प्लेटिंग, समान और अंतर सहित सभी कोटिंग टेक्नोलॉजीज इनके पास उपलब्ध है।

( Company Profile )

नाम जेबीएम ऑटो लिमिटेड ( JBM Auto Ltd )
शुरुवात की तारीख 1996
मुख्य लोग निशांत आर्य ( MD )
मुख्यालय गुडगाँव, हरयाणा
स्टॉक एक्सचेंज BSE :532605, NSE : JBMA
मार्किट कैप (Market Cap) ₹24,703 करोड़
राजस्व (Revenue) ₹3,214 करोड़ (वित्त वर्ष2022)
कुल संपत्ति (Total Asset) ₹3,053 करोड़ (वित्त वर्ष2023)
नेटवर्थ (Net Worth) ₹897 करोड़ (वित्त वर्ष2022)
मालक JBM Group
वेबसाइट www.jbmgroup.com

 

Neel Metal Products

Neel Metal Product कंपनी की शुरुवात 1983 में शुरू हुई थी, जब इन्होने सिलेंडर का निर्माण शुरू किया था। यह कंपनी कही प्रकार के तैयार ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स की पेशकश करता है, जिसमे मोटरसाइकिलो के लिए व्हील्स के रिम और स्कूटर, 3 व्हीलर व्हीकल की पूर्ण रूप से निर्मित और पेंट की गई बॉडी बनाते है।

 

Fjm Cylinders Private Limited

Fjm Cylinders Private Limited जिसे 05 january 2011 को शुरू किया गया था, इसे एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया गया है और यह दक्षिण दिल्ली में स्थित है। यह कंपनी घरेलू LPG सिलेंडर और प्रेशर रेगुलेटर बनाती है।

 

JBM Renewable Private limited

JBM Renewable Private limited एक असूचीबद्ध कंपनी है, जिसे 11 मार्च 2013 को निगमित किया गया था, इसका रजिस्टर्ड ऑफिस भारत के हरियाणा राज्य में है। यह कंपनी बिजली, गैस, भाप (steam), और एयर कंडीशन सप्लाई कंपनी है, यह इलेक्ट्रिसिटी उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण में लगी हुई है।

 

JBM Cadmium Private Limited

जेबीएम कैडमियम प्राइवेट लिमिटेड 02 जून 2009 को निगमित एक असूचिबद्ध निजी कंपनी है।यह JBM Group का एक हिस्सा है, इसे एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में क्लासिफाइड किया गया है और यह दक्षिण पश्चिम दिल्ली में स्थित है।

जेबीएम कैडमियम यह कंपनी ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस और अन्य निर्माण डोमेन में भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उत्पाद डिज़ाइन और कंप्यूटर एडेड इंजीनियरिंग  के क्षेत्रों में सेवाए प्रदान करती है।

जेबीएम कैडमियम प्राइवेट लिमिटेड ने तकनिकी कौशल विकास और पेशेवरों की विस्तार के लिएं high-end डिज़ाइन शिक्षा, बिज़नेस मैनेजमेंट और नवीकरण (innovation) मैनेजमेंट के क्षेत्र में केंद्रित शिक्षा प्रदान करने की पहल की है।

Read Also :- Somany Group Companies List

FAQ

jbm group full form

JBM ग्रुप का फुल फॉर्म है Jay Bharat Maruti Ltd.

जेबीएम ऑटो क्या करता है?

जेबीएम ऑटो यह कंपनी ऑटोमोटिव सेक्टर में कारोबार करती है,जहा पे ट्रक और बसों को बदलने (Reconstruction) के लिए टूल्स, और डाय संबंधित उपकरण, और ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स का काम होता है।

3 thoughts on “JBM Group Companies list”

  1. Pingback: Maharatna Company list 2023| 13 महारत्न कंपनी कौन सी है?

Leave a Comment